सहारनपुर, अक्टूबर 1 -- शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने मां भगवती के नौवे स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। वहीं, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन भी किया। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही। मंदिर सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने बताया कि मां सिद्धिदात्री भगवान शिव को भी सिद्धि प्रदान करने वाली देवी मानी जाती हैं। यद देवी कमल पर विराजमान हैं। इनकी चार भुजाएं हैं। इन्होंने एक हाथ में शंख, दूसरे में गदा, तीसरे में कमल और चौथे में चक्र धारण किया हुआ है। मां सिद्धिदात्री देवी दुर्गा के समान सिंह की सवारी करती है। बताया कि यह भक्तों को सभी सिद्धियां प्रदान करने में समर्थ है। इसलिए इनकी पूजा का भी विशेष महत्तव है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.