कन्नौज, अप्रैल 7 -- तिर्वा, संवाददाता। नवदुर्गा सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित रविवार को 22वीं विशाल दुर्गा पूजा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सिद्धपीठ बाबा दौलेश्वर धाम से शुरू होकर मां अन्नपूर्णा होते हुए खैरनगर रोड स्थित मां भद्रकाली के दरबार पर जाकर समाप्त हुई। यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कस्बे के प्लाजा मार्केट में नवदुर्गा सेवा समिति द्वारा 22वां दुर्गा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। रविवार को समिति द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सबसे आगे लुधियाना पंजाब से आया पंजाबी बैंडयात्रा का नेतृत्व कर रहा था। उसके पीछे गणपति डाण्डिया, राधा-कृष्ण, गरवा डाण्डिया मंडल में नगर के छोटे-छोटे बच्चे अपना कला का प्रदर्शन कर यात्रा को भव्य बना रहे थे। उसके पीछे कानपुर से आए नाग-नागिन, अयोध्या से आए रामदरबार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.