मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कच्ची सराय नाथानी कैंपस बगलामुखी मंदिर स्थित श्री ब्रह्माणी माताजी का 14वां वार्षिकोत्सव गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणेश वंदना के साथ महामंगल पाठ शुरू हुआ। अनील नाथानी एवं उनकी धर्मपत्नी प्रेमलता देवी ने बतौर मुख्य यजमान के रूप में पूजा कर पाठ की शुरुआत की। पाठ का वाचन राजीव सोनी एवं उनकी म्यूजिकल टीम द्वारा किया गया। 251 महिलाओं ने माताजी का महामंगल पाठ किया। मंगल पाठ में भक्तों के बीच सुहाग पिटारी, चुनरी, बदाम बहार, माजा, सेब, टॉफी आदि का वितरण किया गया। इस दौरान भक्तों ने आपस में फूलों की होली खेली। होली खेलने के बाद सभी ने महाप्रसाद रूपी भोजन का आनंद लिया। आयोजन में मोतीपुर, चकिया, पूसा, रांची के भक्त भी शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.