बलिया, फरवरी 14 -- बलिया, संवाददाता। मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मां ब्रह्माइन मंदिर (हनुमानगंज) से शहर के शहीद पार्क चौक तक पदयात्रा निकाली गई। इसका नेतृतव जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अभियान के जनपद प्रभारी पूर्व विधायक पशुपति नाथ राय व फेफना के पूर्व विधायक सुधीर राय रहे। पशुपति नाथ राय ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम में सौ दिन रोजगार की गारंटी है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए रीढ़ की हड्डी है। इसे समाप्त कर भाजपा सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाई है। ग्रामीण मजदूरों और किसानों की रोजी-रोटी पर हमला किया है। पूर्व विधायक सुधीर राय ने कहा कि मजदूरों का मेहनताना बढ़ाने की बजाय सरकार बजट में...