रिषिकेष, मार्च 31 -- चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां भगवती के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी माता की आराधना की। इस दौरान नगर और समीपवर्ती क्षेत्रों के विभिन्न देवी मंदिरों में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में माथा टेका और माता से मनवांछित फल की कामना की। दूसरे नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में मां भगवती से पारिवारिक सुख, शांति, समृद्धि की कामना की। तीर्थनगरी और आसपास के क्षेत्रों में चैत्र नवरात्र धूमधाम से मनाई जा रही है। सोमवार को नवरात्र पर्व पर श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी घाट स्थित दुर्गा मंदिर, दून रोड स्थित श्री दुर्गा मंदिर, शीशमझाड़ी स्थित कात्यायनी मंदिर, चंद्रेश्वर नगर चौक स्थित दुर्गा मंदिर, नरेंद्रनगर मार्ग स्थित भद्रकाली मंदिर, दून मार्ग स्थित मनीच्छा देवी मंदिर सहित विभिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.