प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 4 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। नवरात्र के छठवें दिन मां बेल्हा देवी धाम सहित जनपद के पौराणिक देवी धाम और घरों ने अमोघ फलदायिनी मां कात्यायनी के स्वरूप की पूजा हुई। गुरुवार को भोर से ही मां के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। धाम परिसर में अवसान मैया का पूजन कर 151 महिलाओं को प्रसाद वितरित किया गया। बलीपुर दर्गा मंदिर के मुख्य पुजारी आलोक मिश्र के अनुसार मां कात्यायनी देवी दुर्गा का छठा रूप हैं। नवरात्र के छठवें दिन देवी के कात्यायनी स्वरूप की उपासना की जाती है। मां कात्यायनी अमोघ फलदायिनी हैं। इनका स्वरूप अत्यंत ही भव्य और दिव्य है। इनका रंग स्वर्ण के समान चमकीला है। शेर पर सवार मां की चार भुजाएं हैं। इनके बाएं हाथ में कमल, तलवार व दाहिने हाथ में स्वास्तिक और आशीर्वाद की मुद्रा अंकित है। भगवान कृष्ण को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.