लखनऊ, नवम्बर 9 -- बीबीडी क्षेत्र में एक युवक की मानसिक कमजोरी का फायदा उठाकर झांसी की युवती ने घर तक पहुंच बना ली। शादी का झांसा देकर युवक की मां के खाते से एक करोड़ रुपये पार कर दिए। आरोप है कि युवती ने बैंक लॉकर से लाखों के रुपये के जेवर, कीमती बर्तन भी चोरी कर ले गई। पीड़िता ने पूछताछ की तो मां-बेटे की पिटाई कर दी। अब दोनों को जान से मारने की धमकी दे रही है। बुजुर्ग पीड़िता ने बीबीडी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। रॉयल एन्क्लेव अपार्टमेंट निवासी बुजुर्ग मधु जैन के मुताबिक एक जनवरी को मानसिक रूप से कमजोर बेटे अमित कुमार की मुलाकात झांसी के अंतिया तालाब निवासी मधु खरे नाम की युवती से हुई थी। आरोप है कि मधु ने पहले बेटे का भरोसा जीता फिर घर आना-जाना शुरू कर दिया। युवती ने उनके बेटे से शादी करने का झांसा दिया। युवती ने अमित से उसकी मां के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.