बागपत, जनवरी 10 -- खेकड़ा। कस्बे में एक विवाहिता और उसके मायके वालों की पिटाई व धमकियों से पति और सास दहशत में आ गए हैं। उन्हें नीले ड्रम वाली घटना का डर सता रहा है। उन्होंने पुलिस से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। कस्बे में एक महिला का अकेला पुत्र है। उसने दो वर्ष पहले पुत्र की शादी की थी। महिला का आरोप है कि कुछ दिन तो पुत्रवधू ठीक से रही। इसके बाद बहु ने उसकी और पुत्र की पिटाई करनी शुरू कर दी। अब तो उसने मायके से अपना भाई भी बुला लिया है। भाई ने भी छह जनवरी को उन दोनों की पिटाई की। कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी दी। पिटाई से चोटिल हुए मां-बेटा शनिवार को कोतवाली पहुंचे। पुलिस से बहु और उसके भाई से जान बचाने की गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना है कि मां बेटे की शिकायत की जांच शुरू कर दी गई है। जांच...