रुद्रपुर, मार्च 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मां-बेटे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में खेड़ा के इंद्रा कॉलोनी गली नंबर-4 निवासी हरीश खेड़ा ने बताया कि 12 मार्च की दोपहर उनकी पत्नी डोला रानी और पुत्र आदित्य खेड़ा स्कूटी से भूरारानी स्थित कोचिंग सेंटर की ओर जा रहे थे। तभी शारदा नगर निवासी अर्चना खेत्रपाल पत्नी अमित खेत्रपाल ने आदर्श कॉलोनी के पास उनकी पत्नी और बेटे के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। आरोप है कि इसके बाद उनकी ओर माचिस की जलती तीली फेंककर जान से मारने की कोशिश की। उनकी पत्नी और बेटे ने किसी तरह अपना बचाव किया। वहीं हाथापाई के दौरान पत्नी का मंगलसूत्र टूट गया। इस दौरान मोहल्ले व आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया। बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.