नई दिल्ली, जुलाई 18 -- उत्तर पूर्वी दिल्ली की वेलकम इलाके में गुरुवार को दो बदमाश एक घर में घुस गए। आरोपियों ने घर के अंदर मौजूद मां-बेटे को चाकू के बल पर बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की। इसके बाद लाखों रुपये के गहने, चांदी के सिक्के, महंगी घड़ी व नकद लेकर फरार हो गए। पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान मामले में शुक्रवार को नाबालिग व एक महिला समेत पांच लोगों को पकड़ लिया है। इनके कब्जे से चोरी की सोने की दो चेन, दो जोड़ी कानों की बालियां व बूंदे, सोने की सात नथुनी, अंगूठी, चांदी के दो सिक्के, ब्रेसलेट, एक जोड़ी पाजेब, दो कलाई घड़ी व दो हजार नकद बरामद हुए हैं। साथ ही वारदात में इस्तेमाल दो चाकू व दो बाइक भी जब्त कर ली गई है। आरोपियों की पहचान चांद मस्जिद, जाफराबाद निवासी नावेद, न्यू सीलमपुर निवासी फजल व मोहम्मद इकबाल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.