रुद्रपुर, फरवरी 2 -- रुद्रपुर। मामूली विवाद में मां-बेटी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को महिला अपने परिजन और विधायक शिव अरोरा के साथ आदर्श कॉलोनी चौकी पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। सुभाष कॉलोनी निवासी एक महिला आरोप लगाया है कि एक जनवरी को पड़ोस में रहने वाले विशेष समुदाय के कुछ लोग एकराय होकर उनके घर पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि उन लोगों ने उनके सिर पर ईंट से वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गईं। वहीं बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बेटी पर भी डंडों से हमला किया गया। आरोप है कि घटना के बाद चौकी में तहरीर देने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी को लेकर सोमवार शाम महिला, विधायक शिव अरोरा और समर्थकों के साथ आदर्श कॉलोनी चौकी पहुंचीं और पुलिस की का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.