नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- Telangana: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की सरकार एक नया नियम लाने की तैयारी में है। इस नियम के मुताबिक अगर कोई सरकार की कर्मचारी अपने माता-पिता के साथ गलत बर्ताव या उनकी उपेक्षा करता है, तो उसकी वेतन का 10 से 15 फीसदी हिस्सा काट दिया जाएगा। इसके बाद इस धनराशि को उस कर्मचारी के माता-पिता को सौंप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने लोगों की जरूरतों और कर्मचारियों के उनके प्रति व्यवहार को भी सुधारने पर जोर दिया। राज्य में नव चयनित ग्रुप-2 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपने पहुंचे रेड्डी ने उन से जनता के प्रति संवेदनशीलता दिखाने का अनुरोध किया। सीएम ने कहा, "कर्मचारियों को उन लोगों के प्रति संवेदनशीलता बरतनी चाहिए, जो उनके सामने अपनी समस्याएं लेकर आते हैं।" मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों को अपने माता-प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.