हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जून 11 -- बिहार में एक बेटा इस कदर हैवान बन गया कि उसने अपन मां-बाप को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। मुजफ्फरपुर जिले में मिठनपुरा थाने के आमगोला माई स्थान मोहल्ले में नशेड़ी बेटे ने कार खरीदने के लिए पांच लाख रुपये नहीं देने पर बुजुर्ग माता-पिता को घर में बंद कर दो घंटे तक रॉड व डंडे से पीटता रहा। पिटाई से दोनों बुजुर्ग अधमरा हो गए। घटना मंगलवार शाम की है। दोनों की हालत गंभीर है। पिता के सिर पर 17 और माता के सिर पर 32 टांके लगे हैं। बुजुर्ग विजय कुमार साह (70) के डायल 112 को कॉल करने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शाम करीब पांच बजे विजय और उनकी पत्नी मंजुला देवी (65) को सदर अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान नशेड़ी बेटा मनीष कुमार (40) भाग गया। देर रात तक मंजुला को होश नहीं आए थे। सदर अस्पताल में नगर थाने के एएसआई वीरेंद्र कुमार ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.