गोरखपुर, अक्टूबर 28 -- भटहट (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। जेल में बंद माता-पिता के वियोग में तीन साल के एक मासूम की सोमवार को मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद माता-पिता को उसका अन्तिम दर्शन कराने के लिए नाना जेल पहुंचे, पर शव लेकर अंदर जाने की इजाजत नहीं मिली। इसे लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने गुलरिहा के खपड़हवा चौकी के पास सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने-बुझाने पर करीब आधा घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। जानकारी के अनुसार, पीपीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले राहुल का करीब एक वर्ष पहले अपने पट्टीदारों से विवाद हुआ था। झगड़े में दोनों पक्षों को चोटें आई थीं। बाद में राहुल और उसकी पत्नी वंदना के खिलाफ हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया था। दंपति के दोनों बच्चे बेटी शैलजा (5 वर्ष) और पुत्र सूरज (3 वर्ष) गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.