अल्मोड़ा, सितम्बर 23 -- शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को नगर सहित अन्य ब्लॉकों में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना हुई। सुबह से ही मंदिरों में माता के जयकारे गूंजते रहे। वहीं, देर रात तक दुर्गा पंडालों में भजन-कीर्तनों की धुन बजती रही। मंगलवार को नगर के नंदा देवी, उल्का देवी, देवी मंदिर खत्याड़ी, बन देवी मंदिर, बानर देवी, स्याही देवी, कसार देवी सहित विभिन्न माता के मंदिरो में लोगों ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना कर सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद लिया। चितई में भी सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने माथा टेका। लोगों ने घरों में भी विभिन्न अनुष्ठान कराए। महिलाओं ने मां की पूजा अर्चना की और पारिवारिक सुख की कामना की। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी कुलदेवी के मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी रही। इसके अलावा नगर सहित आसपास के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.