महाराजगंज, अक्टूबर 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे में स्थित मां बनैलिया मंदिर परिसर में आयोजित नवरात्र महोत्सव में महिलाओं ने डांडिया एवं गरबा नृत्य सहित अन्य कार्यक्रम को माध्यम से धूम मचा दिया। मां बनैलिया विकास समिति के अध्यक्ष संतोष जायसवाल एवं संरक्षक पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह द्वारा आयोजित गरबा कायर्क्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की पूजा आरती कर किया गया। बड़ी संख्या में कस्बे की पहुंची महिलाओं ने गरबा किया और विभिन्न भजनों की प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। आयोजक संतोष जायसवाल ने बताया कि नवरात्र में गरबा खेलने की परंपरा काफी पुरानी है। नवरात्रि के दौरान लोग मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस दौरान पूर्व विधायक मुन्ना सिंह, संतोष जायसवाल संगीता जायसवाल, ज्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.