एटा, मार्च 17 -- होली पर्व के बाद साइकिल, बाइक से भक्तों का जत्था मां पूर्णागिरि के दर्शन को रवाना हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता एवं निवर्तमान अध्यक्ष विजेंद्र सिंह चौहान ने शिव मंदिर कसौलिया पर माथे पर तिलक लगाया और पटका पहनाकर झंडी दिखाकर रवाना किया। रविवार को मां पूर्णागिरि के दर्शन को करीब 200 भक्त साइकिल और बाइक से रवाना हुए। चेयरमैन ने सभी यात्रियों को अल्पाहार, धनराशि भी प्रदान की। पूरा मंदिर परिसर जय माता दी कि जयघोषों से गूंज गया। पूर्व चेयरमैन विजेंद्र सिंह चौहान, पंकज यादव ने खाद्य साम्रगी दी। पूर्णागिरि जाने वाले भक्त 7वें दिन मां पूर्णागिरि के दर्शन कर कस्बा में पहुंचेंगे। यात्रा के दौरान सभी सभी भक्त मां पूर्णागिरि दरबार, महेंद्र नगर में सिद्ध बाबा, गोलागोकर्णनाथ, नेमिषारय होते हुए कस्बा में पहुंचेंगे। अनुपम गुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.