गिरडीह, अप्रैल 1 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। पारसनाथ की तलहटी में बसे सिंहपुर गांव में आयोजित पांच दिवसीय शक्ति महायज्ञ सह मां पार्वती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। विद्वान आचार्य व संतों के द्वारा धार्मिक विधियां शुरू की गई। शक्ति महायज्ञ के आयोजन से मधुबन का माहौल भक्तिमय हो उठा है। गगनभेदी मंत्रोच्चारण से वातावरण गुंजायमान हो रहा है। यज्ञ वेदी पर धार्मिक विधि विधान से कलश स्थापना व पूजन विधि की गई। बताया जाता है कि सम्मेदशिखर पारसनाथ की तराई गांव सिंहपुर में आयोजिय शक्ति महायज्ञ सह मां पार्वती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से मधुबन का माहौल भक्तिमय हो उठा है। आचार्य संतों के गगनभेदी मंत्रोच्चारण से वातावरण गुंजायमान हो रहा है। सिंहपुर से लेकर मधुबन तक भक्ति की बयार बह रही है। श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.