प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 3 -- ढकवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत रामगंज के श्रीछोटी अयोध्या धाम पर मंगलम महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें भगवान श्रीरामचंद्र के शिव विग्रह का भ्रमण नगर में कराया गया। इसके बाद श्री छोटी अयोध्या धाम मंदिर में विश्राम पूजन किया गया। दूसरे दिन प्रेम भूषण के शिष्य कुलदीप ने श्रोताओं को दक्ष प्रजापति का उद्धार, सती का देह त्याग, मां पार्वती के अवतार का वर्णन कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। प्रेम भूषण ने कहा कि सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग....पर प्रकाश डालते कहा कि कहने वालों कि अगर सुनते रहेंगे तो सुनते ही रहेंगे। कुछ कर नहीं सकते। इसलिए इस शरीर से जो हो रहा है। उसे मनुष्य को करते रहना चाहिए। इस दौरान राम अकबाल मिश्र, जय शुक्ला, रमेश मिश्रा, अरुण शुक्ला, पप्पू पटेल, अखिलेश कुमार पांडेय, कुमार मिश्रा, विकास दुबे, अरवि...