शाहजहांपुर, दिसम्बर 20 -- बंडा क्षेत्र के अलमापुर मोड़ के पास हुए दर्दनाक हादसे ने परिवार और गांव में कोहराम मचा दिया। क्षेत्र के इटौआ गांव निवासी अमित श्रीवास्तव अपने 25 वर्ष की आयु में मां कमला देवी (55) और पत्नी रेखा श्रीवास्तव के साथ अमावस्या के दिन सुनासीर नाथ मंदिर दर्शन के लिए बाइक पर निकला था। मृतक अमित 25 वर्षीय, परिवार का इकलौता कमाने वाला पुत्र था। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर थी और परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी। परिवार में तीन बेटे हैं अमित, सुमित और शिवम जिनमें केवल अमित ही कमाता था। चार बेटियों में से तीन की शादी हो चुकी है और एक बेटी पूजा अविवाहित है। हादसे की खबर मिलते ही पिता बाबूराम और अन्य सदस्य सदमे में हैं। घर में सन्नाटा पसरा है, रो-रोकर परिजन और गांववाले मातम में डूबे हैं। अमित की पत्नी रेखा श्रीवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.