औरंगाबाद, मई 14 -- बिहार के औरंगाबाद जिले से बड़ी खबर आ रही है। औरंगाबाद जिले के रफीगंज स्टेशन परिसर में प्लेटफॉर्म पर महिला ने अपने चार बच्चों को जहर खिला दिया। और खुद भी खा लिया। जिसमें महिला और तीन बच्चों की मौत हो गई है। जबकि एक बच्चे को अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों में मां सोनिया देवी, 5 साल की सूर्यमणि कुमारी, 3 साल की राधा कुमारी, 1 साल की शिवानी शामिल हैं। 6 साल के रितेश कुमार की हालत खराब है और उसका इलाज चल रहा है। अपने ही चार बच्चों को जहर खिलाने वाली मां ने खुद भी जहर खा लिया।सभी गोह प्रखंड के बन्देया थाना के झिकटिया गांव के रहने वाले हैं। महिला के पति का नाम रवि बिंद बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात महिला का अपने पति से झगड़ा हुआ था। इसके बाद बुधवार को दोपहर में महिला ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.