औरंगाबाद, मई 14 -- बिहार के औरंगाबाद जिले से बड़ी खबर आ रही है। औरंगाबाद जिले के रफीगंज स्टेशन परिसर में प्लेटफॉर्म पर महिला ने अपने चार बच्चों को जहर खिला दिया। इसमें महिला के तीन बच्चों की मौत हो गई है। मृतकों में 5 साल की सूर्यमणि कुमारी, 3 साल की राधा कुमारी, 1 साल की शिवानी शामिल हैं। 6 साल के रितेश कुमार की हालत खराब है और उसका इलाज चल रहा है। महिला का नाम सोनिया देवी बताया जा रहा है। अपने ही चार बच्चों को जहर खिलाने वाली मां ने खुद भी जहर खा लिया। हालांकि, मां अभी जिंदा है लेकिन उनकी भी हालत गंभीर है। सभी गोह प्रखंड के बन्देया थाना के झिकटिया गांव के रहने वाले हैं। महिला के पति का नाम रवि बिंद बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात महिला का अपने पति से झगड़ा हुआ था। इसके बाद बुधवार को दोपहर में महिला ने यह आत्मघाती कदम ...