मधेपुरा, जुलाई 7 -- आलमनगर, एक संवाददाता थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या करने के मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का केस दर्ज किया गया। मृतका की मां के आवेदन पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना में दिए गए आवेदन में बताया गया है कि आलमनगर थाना क्षेत्र में मकई कटनी के समय में मजदूरी करने के लिए वह अपने बच्ची के साथ रह रही थी। महिला का पति करीब तीन महीना पूर्व कमाने पंजाब गया है। उसके मायके के बगल के गांव में रामधुनी हो रहा था। गत शुक्रवार की रात करीब नौ बजे रामधुनी देखकर अपनी आठ वर्षीया बेटी के साथ वापस घर आ गई। करीब दस बजे रात में वह अपनी बेटी के साथ चौकी पर सो गई। चौकी के नीचे बगल में उसकी मां जमीन पर सो गई। सुबह उसकी बेटी चौकी पर नही थी। उसे लगा कि बेटी गांव में खेलने गई हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.