इटावा औरैया, फरवरी 19 -- इटावा। संवाददाता शहर में एक विवाहिता शादी के छह साल बाद बी मां नहीं बन सकी, तो उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में श्री धाम कॉलोनी में रहने वाली 26 वर्षीय काजल पत्नी सोमवीर मंगलवार शाम साढ़े सात बजे घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सास राजवती पत्नी श्रीकृष्ण का कहना है कि कमरे में जाकर देखा तो उसका गेट बंद था। बेटे ने आकर दरवाजा तोड़ा तो बहू फांसी के फंदे पर लटकी थी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ सिटी और थाना प्रभारी फोर्स व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन करके शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। मृतका के पति ने बताया कि छह साल साल प...