छपरा, सितम्बर 26 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। दशहरा के अवसर पर देवी मां की पूजा जिले भर में भक्ति व आस्था के साथ हो रही है। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन पंचमी पर शुक्रवार को मंदिरों में देवी के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा अर्चना कर भक्तों ने आशीष प्राप्त किया। स्कंदमाता को केले व केले से बनी चीजों का भोग लगाया गया। शहर के प्रमुख मंदिर कोर्ट देवी मंदिर, कोनिया माई मंदिर ,शाकंभरी मंदिर ,भगवान बाजार दुर्गा मंदिर, कल्याणी मंदिर ,बुढ़िया माई मंदिर, मासूमेश्वर मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों में सुबह से लेकर देर शाम तक मां दुर्गा की आराधना होती रही। देवी मंदिरों में सुबह-सुबह पट खुलते ही दर्शन पूजन शुरू हो गया। मंगला आरती के बाद बड़ी संख्या में भक्तों ने पूजन व अनुष्ठान किया। स्कंदमाता देवी का भव्य श्रृंगार भी किया गया। जय अंबे गौरी मैया.... जय दुर्गे खप्पर...