सीवान, अप्रैल 3 -- तरवारा। जीबीनगर थाना क्षेत्र के दीनदयालपुर व सोनवर्षा गांव में बुधवार को मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें 1001 कुंवारी कन्याएं शामिल हुईं। कलश यात्रा हाथी - घोड़े, गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी। कलश यात्रा दीनदयालपुर दुर्गा मंदिर परिसर से निकालकर सलाहपुर पुल स्थित पोखरे से कन्याओं द्वारा जलभरी की गयी। जलभरी कर पूरे दीनदयालपुर फ़खरुद्दीनपुर सलाहपुर समेत कई गांव का परिभ्रमण कर कुंवारी कन्याओं ने मंदिर परिसर में बने यज्ञ मंडप में कलश लेकर पहुंची। पूजा समिति के लोगों ने बताया कि बनारस के आचार्य रवींद्र पांडेय शैलेन्द्र पांडेय पुनपुन मिश्र समेत दर्जन ब्राह्मणों ने वैदिक मन्त्रोंचरण से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यज्ञ में मथुरा वृंदावन की राम कथा वाचिका ने कहा कि प्रेम से ही भगवान प्रकट होते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.