भागलपुर, अक्टूबर 4 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पूजा हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। मां दुर्गा की प्रतिमा को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विदाई दी। मां दुर्गा के प्रतिमा के विसर्जन का दौर विजयादशमी के देर शाम से शुरू हो गया था। शहर के राजघाट स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर का प्रतिमा को 32 कहारों द्वारा कंधे पर लेकर शहर भ्रमण के बाद प्रशासन द्वारा फेरी घाट पर निर्मित कृत्रिम पोखर में विसर्जन किया गया। वहीं विजयादशमी को ही बंगाली टोला के दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया। बंगाली टोला की मां दुर्गा की विदाई से पहले सिंदूर की होली खेला गया। वहीं विजयादशमी के दिन एनटीपीसी के आम्रपाली मैदान में रावण दहन किया गया। वहीं शुक्रवार को शहर के काजीपुरा, किला दुर्गा स्थान, श्यामपुर, नाथ लोक कॉलोनी, समेत ग्रामी...