गढ़वा, अक्टूबर 3 -- गढ़वा, हिटी। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में गुरुवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। उस दौरान अगले साल आने का न्योता देते हुए श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी। वहीं शुक्रवार को भी जिलांतर्गत विभिन्न पूजा समिति के पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के वक्त सुरक्षा की भी चाक चौबंध व्यवस्था थी। जिला मुख्यालय स्थित गढ़देवी मंदिर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना 111 साल से हो रही है। परंपरा के अनुसार मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन रामबांध तालाब में किया गया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां पहली बार 1914 में तत्कालीन जमींदार बाबू अमर दयाल सिंह ने उसकी शुरुआत की थी। उसके बाद से ही यह परंपरा चली आ रही है। विसर्जन के दौरान लोग मां दुर्...