खगडि़या, सितम्बर 24 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में मंगलवार को मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा व उल्लास के साथ की। इस दौरान सुबह से ही मंदिरों में भीड़ उमड़ पड़ी थी। शहर के सन्हौली दुर्गा मंदिर, कालीबाड़ी, दाननगर, स्टेशन परिसर, कालीबाड़ी समेत विभिन्न दुर्गा मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए भीड़ लगी हुई थी। आलम यह था कि लोगों को अपने बारी का इंतजार करना पड़ रहा था। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना किया जा रहा था। वहंी दुर्गा पाठ आदि भी किया जा रहा था। मंदिरों में पूजा समिति के सदस्यों द्वारा लगातार हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही थी। वहीं संध्या आरती के मौके पर अप्रत्याशित भीड़ देखी जा रही थी। काफी दूर दूर से कुंवारी कन्याएं व महिलाएं संध्या आरती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.