दरभंगा, अक्टूबर 1 -- दरभंगा/केवटी, हिटी। शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि को मंगलवार को मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा हुई। मंदिरों और पूजा पंडालों में खोइंछा भरने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं सुबह से ही मंदिरों और पूजा पंडालों में खोइंछा भरने के लिए पहुंच रही थीं। मंदिरों और पूजा पंडालों में दुर्गा सप्तशती के निरंतर हो रहे पाठ से माहौल भक्तिमय हो गया है। अष्टमी को कई जगहों पर बलि प्रदान और कन्या भोजन व पूजन भी किया गया। उधर, केवटी प्रखंड क्षेत्र में आयोजित शारदीय नवरात्र की अष्टमी को मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की आराधना की गई। प्रखंड क्षेत्र में लोगों में काफी चहल-पहल देखी गई। जगह-जगह पूजा स्थलों पर दुर्गा सप्तशती पाठ व देवी के भुक्त संगीत से वातावरण दुर्गामय बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.