गाज़ियाबाद, नवम्बर 28 -- गाजियाबाद। पटेल नगर स्थित श्री गणेश मंदिर में शुक्रवार को मां दुर्गा की स्थापना का रजत जयंती महोत्सव मनाया गया। महोत्सव में नवचंडी पाठ और नवचंडी यज्ञ किया गया। कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस के सानिध्य में हुए महोत्सव में मां की पूजा-अर्चना करने के लिए शहर भर से भक्त पधारे। वेदी पूजा से महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इसके बाद नौ ब्राह्मणों ने नवचंडी पाठ और नवचंडी यज्ञ कराया। यज्ञ के यजमान अनीता चंदा, पंकज चंदा, संजीव चंदा, नीतू, सोनिया समेत बड़ी संख्या में भक्तों ने आहुति दी। सभी ने विश्व कल्याण और सभी के सुख-शांति की कामना की। कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस ने कहा कि नवचंडी पाठ और नवचंडी यज्ञ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को समर्पित है। नव चंडी यज्ञ सभी कष्टों को हर लेता है। यज्ञ के बाद सभी भक्तों के लिए भंडारे का आय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.