रामगढ़, अक्टूबर 5 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ शहर के पंचवटी अपार्टमेंट फेस वन दुर्गा पूजा समिति की ओर से उल्लास के साथ दुर्गा पूजा उत्सव मनाया गया। नौ दिनों तक चली देवी दुर्गा पूजा के समापन पर इस विशेष रस्म में महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर माता दुर्गा को भावभीनी विदाई दी। दुर्गा पूजा पंडाल में सिंदूर खेला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी आस्था और भक्ति का प्रदर्शन किया। बंगाली परंपरा में देवी दुर्गा को घर की बेटी माना जाता है। दशमी के दिन यह माना जाता है कि बेटी अपने मायके से ससुराल लौट रही है। इसी प्रतीकात्मक विदाई को महिलाएं खुशी और भावनाओं के साथ मनाती हैं। इस अवसर पर पूजा परिसर में महिलाओं ने पारंपरिक लाल-सफेद साड़ियों में नृत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.