हाजीपुर, सितम्बर 21 -- राजापाकर, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न भागों में आगामी 02 अक्टूबर को होने वाले दुर्गा पूजा को लेकर मां दुर्गा की प्रतिमा के कलाकार माता दुर्गा की प्रतिमा बनाने में जोर-जोर से लगे हुए हैं। समय निकट आ रहा है ऐसे में प्रतिमा निर्माण कार्य व रंग रोगन कार्य कलाकार जोर शोर से कर रहे हैं। प्रखंड मुख्यालय के राजापाकर पुरानी बाजार हाई स्कूल चौक, भुवनेश्वर चौक, कुशवाहा चौक, शनिचर हाट चौक पर भव्य पंडाल बनाए जा रहे हैं। वहीं भव्य माता दुर्गा की मूर्ति भी बनाई जा रही है प्रखंड के एकमात्र हाई स्कूल राजापाकर के बगल में अन्य साल की भांति इस बार भी रावण का पुतला आगामी दशमी दिन को 07 बजे दहन किया जाएगा। रावण का पुतला बनाने में भी कारीगर जोर-शोर से लगे हैं। बांस बल्ले की कटाई छटाई कारीगर रावण के पुतले को अंतिम रूप देने में ज...