गुमला, मई 12 -- रायडीह प्रतिनिधि जिले के रायडीह प्रखंड स्थित मंझाटोली भिखारिएट कैथोलिक महिला संघ की 16वीं वार्षिक आमसभा रविवार को संत फ्रांसिस चर्च जोकारी में धार्मिक वातावरण में आयोजित हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन डीन फादर सामुएल कुजूर ने संत पापा के गीत के साथ झंडोत्तोलन व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आम सभा में भिखारिएट के चार पल्लीकापोडीह, मुरूमकेला, जोकारी और मंझाटोली के प्रतिनिधियों ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किए। साथ ही सामाजिक और धार्मिक विषयों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।इससे पूर्व मिस्सा पूजा का आयोजन फादर सिप्रियन कुजूर, फादर सामुएल कुजूर और प्रकाश टेटे की अगुवाई में हुआ। पूजा के उपरांत सामाजिक,राजनीतिक,आर्थिक व धार्मिक विषयों पर गहन चर्चा हुई। बतौर मुख्य वक्ता डीन फादर सामुएल कुजूर ने कह...