देवघर, मार्च 31 -- चितरा,प्रतिनिधि। चितरा स्थित मां तारा मंदिर में वार्षिक पूजा को लेकर तीन दिवसीय चंडी पाठ को लेकर सैकड़ों कुंवारी कन्या व महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम स्थानीय सोना पोखर में पुरोहितों द्वारा पुजारिन सह यजमान शकुंतला देवी के हाथों वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल पूजन किया गया। तत्पश्चात विधि विधान के साथ कलश में जल भरकर गाजे बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान कलश यात्रा हाटतल्ला स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद हाटतल्ला, भवानीपुर, गांधी चौक होते हुए तिवारी चौक, उपर चितरा, दुखिया बाबा शिव मंदिर होते हुए मां तारा मंदिर पहुंचकर कलश यात्रा समाप्त हुआ। इस अवसर पर धार्मिक जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। बता दें कि मंगलवार को मां तारा मंदिर में वार्षिक पूजा धूमधाम के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.