मिर्जापुर, जनवरी 15 -- मिर्जापुर। लोक आस्था और तंत्र साधकों के लिए प्रसिद्ध विंध्याचल के शिवपुर स्थित अतिप्राचीन तारा मंदिर के दिन बहुरने वाले हैं। मंदिर का सुंदरीकरण कराया जाएगा। तारा मंदिर के सुंदरीकरण के लिए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ने नगर विकास योजना के अंतर्गत प्रस्ताव शासन को भेजा था। उसी प्रस्ताव के आधार पर पर्यटन विभाग ने शक्तिपीठ विंध्यवासिनी धाम से जुड़े मां तारा देवी मंदिर के सुंदरीकरण के प्रस्ताव के आधार पर लगभग एक करोड़ रुपये की धनराशि की स्वीकृति दी है। माना जाता है कि यह शक्तिपीठों में एक है, जहां सती के तीसरे नेत्र का निपात हुआ था। मां तारा देवी के सानिंध्य में वर्ष के दोनों नवरात्र, गुप्त नवरात्र में श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने के लिए जुटते हैं। वही मंदिर परिसर और आसपास तंत्र साधक साधना करने के लिए भी आते हैं। नौ दिनों त...