बिहारशरीफ, नवम्बर 26 -- फोटो : तपेश्वरी मां : बिहारशरीफ के सैदपुर गांव में मंगलवार को स्व. तपेश्वरी देवी के 19वें स्मृति दिवस पर गरीबों को कंबल बांटते समाजसेवी। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। प्रखंड के सैदपुर गांव में मंगलवार को स्व. तपेश्वरी देवी के 19वें स्मृति दिवस पर समाजसेवियों ने वस्त्र का वितरण किया। गरीबों के बीच 500 कंबल बांटे। स्व. राम नरेश प्रसाद सिंह भोला फाउन्डेशन की तरफ से लोगों की मदद की गयी। फाउन्डेशन के अध्यक्ष डॉ. जीतेन्द्र कुमार सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर कन्हैया प्रसाद, इन्द्रजीत सिंह, सुनील सिंह व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...