देहरादून, जुलाई 4 -- मां डाटकाली मनोकामना सिद्धपीठ के 222 वें वार्षिकोत्सव के छठे दिन माता रानी के विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने मनोकामना पीठ के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। शुक्रवार की सुबह माता रानी के जागरण के साथ हुई। जागरण का क्रम तड़के तक चला। पूर्णाहूति के बाद कन्या पूजन किया गया। माता को हलवा चने का भोग अर्पित किया गया। यह प्रसाद रुप में बाद में भक्तों को वितरित किया गया। इसके बाद आषाढ़ शुक्ल पक्ष नवमी का हवन मंदिर प्रागंण में शुरू हुआ। माता रानी के पवित्र झण्डों का पूजन कर मंदिर में स्थापित किया गया। मां डाटकाली, मां भद्रकाली और हनुमान मंदिर में ध्वजा लगाए गए। इसके बाद माता रानी के जयकारों की गूंज के साथ विशाल भंडारा प्रारंभ हुआ, जो देर शाम तक भक्तों में वितरित होता रहा। भक्त आते रहे और प्र...