बहराइच, अप्रैल 8 -- रिसिया, संवाददाता। रिसिया कस्बे में चैत्र नवरात्रि पर विभिन्न मंदिरों पर पूजन अर्चन के बाद मां जगदम्बे जी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया है। इंदिरा नगर के हनुमान मंदिर पर स्थापित मां अम्बे की प्रतिमा को पालकी पर सजाकर भक्तों ने उठाया। संतोषी माता मंदिर और चरसिया बाबा की कुटी पर स्थापित मां को भी विसर्जन से पूर्व नगर में घुमाया गया। मां के श्रद्धालु जन संगीत मयी भजनों पर झूम रहे थे। माता रानी ने पूरे नगर का भ्रमण किया, विसर्जन जुलूस में प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह और उपनिरीक्षक बिहारी सिंह यादव चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ थे। शशांक यज्ञसैनी, सोमू मोदनवाल,जितेंद्र गुप्ता,श्रवण शर्मा,कुक्की सहित शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.