कन्नौज, अप्रैल 2 -- कन्नौज,संवाददाता। चैत्र नवरात्रि पर देवी भक्त मां की आराधना कर रहे हैं। नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को दुर्गा मां के तीसरे स्वरूपा माता चन्द्रघंटा की विधि विधान के साथ पूजा -अर्चना की गई। सुबह शाम देवी मंदिरों में होने वाली आरती में भक्त पहुंच कर आराधना कर रहे हैं। वहीं मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम दिखी। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से भक्तों की दर्शन के लिए लंबी कतार लग गई। भारी संख्या में लोगों ने माता के मंदिर में मत्था टेका व मां के जयकारे लगाए। मां के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। जिले के विभिन्न देवी मंदिरों में धूधाम के साथ पूजा की जा रही है। नवरात्र में नौ दिनों तक अलग-अलग तरीके से धार्मिक कार्यक्रम चल रहे हैं। मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर तिर्वा, जिला मुख्यालय पर मां फूलमती देवी मंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.