जहानाबाद, सितम्बर 24 -- अहले सुबह से देर शाम तक जिले के देवी मंदिरों में उमड़ते रहे श्रद्धालु लाल पुष्प, फल व दूध से बनी बर्फी से मां को भोग लगाया गया जहानाबाद, नगर संवाददाता शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप माता चन्द्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई। सुख-शांति, समृद्धि व साहस प्रदान करने वाली मां चंद्रघंटा स्वरूप की उपासना घंटा और शंख ध्वनि के साथ की गई। माता के दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लाल पुष्प, फल व दूध से बनी बर्फी से मां को भोग लगाया गया। सुबह से ही देवी मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन व पूजन के लिए तांता लगा रहा। घर-घर में दुर्गा सप्तशती के श्लोक गूंजते रहे। बड़ी देवी मंदिर, गोरक्षणी मंदिर, प्राचीन देवी मंदिर आदि मंदिरों में हजारों भक्तों ने मां की आराधना कर मंगलका...