जामताड़ा, अप्रैल 15 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। मां चंचला वार्षिक महोत्सव समिति अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने सोमवार को महोत्सव को सफल बनाने वाले मां चंचला मंदिर के पुरोहितों को सम्मानित किया। मौके पर मां चंचला त्रिदिवसीय वार्षिक महोत्सव समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कहा कि प्रतिवर्ष 16 -17 व 18 जनवरी को बड़े ही धूमधाम के साथ मां चंचला त्रिदिवसीय वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले मंदिर के पुरोहितों,स्वयंसेवकों आजीवन सदस्य एवं प्रबुद्ध जनों को सम्मानित किया जा रहा है। कहा कि महोत्सव समिति के तत्वावधान में गांधी मैदान के समीप वेलसन मार्ट के बेसमेंट में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाना है। बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली मां चंचला त्रिदिवसीय वार्षिक महोत्सव को सफल बनाने के लिए अहम् भ...