जामताड़ा, जनवरी 8 -- मां चंचला त्रिदिवसीय 13 वीं वार्षिक महोत्सव को लेकर मिहिजाम में हुई बैठक मिहिजाम, प्रतिनिधि। मां चंचला त्रिदिवसीय 13 वीं वार्षिक महोत्सव-2026 को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से महोत्सव समिति द्वारा जिले भर में चलाए जा रहे आमंत्रण- भक्तों के द्वार कार्यक्रम के तहत गुरुवार को मिहिजाम नगर अंतर्गत गायत्री मंदिर परिसर में भव्य बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मिहिजाम नगर की बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, स्वयंसेवक एवं भक्तजन शामिल हुए। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महोत्सव समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल उपस्थित रहे। महोत्सव समिति की ओर से जानकारी दी गई कि तेरहवें महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से जामताड़ा नगर, नारायणपुर, करमाटांड़, पबिया, नाला, कुंडहित, फतेहपुर, बागडहरी सहित जिले के विभिन्न प्रख...