सीवान, मार्च 22 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड के बलिया पंचायत के बलिया गांव में लगने वाले दो दिवसीय मां गढ़ देवी राजकीय मेला की तैयारी प्रशासनिक स्तर पर शुरू कर दी गई है। मां गढ़ देवी राजकीय मेला की तैयारी को ले शुक्रवार को मंदिर परिसर में एसडीओ अनिल कुमार की अध्यक्षता में मेला समिति के सदस्यों व प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। कला संस्कृति एवं युवा विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय मां गढ़ देवी राजकीय मेले की रंगारंग शुरुआत 5 अप्रैल को उद्घाटन के साथ होगा। एसडीओ ने बताया कि मेले के आयोजन को ले प्रशासनीय स्तर पर तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। मेले में पर्यटकों के लिए सभी बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। मेला को ले मेडिकल टीम का गठन किया गया है। अग्निशमन विभाग को अलर्ट रहने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.