बिहारशरीफ, अक्टूबर 7 -- मां गंगा शरीर को पापों से मुक्त, तो मां गायत्री आत्मा को करती है पवित्र उत्तम संस्कार से ही स्वस्थ शरीर, स्वच्छ मन और सभ्य समाज का होगा निर्माण नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में हुई प्रज्ञा पुराण कथा मनियावां में कथावाचकों ने बताया जीवन जीने का मर्म फोटो : गायत्री महायज्ञ : सिलाव प्रखंड के मनियावां गांव में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल भक्त। नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव प्रखंड के मनियावां गांव में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में प्रज्ञा पुराण कथा में भक्तों को जीवन जीने का मर्म बताया गया। कथावाचक नकुल देव शास्त्री ने कहा इस महायज्ञ एवं गायत्री परिवार के कार्यक्रम का उद्देश्य मनुष्य में देवत्व का उदय कर धरती पर स्वर्ग को उतारना है। गंगा शरीर को पापों से मुक्त करती है, तो गायत्री हमारी आत्मा को पवित्र करती है। उत...