बदायूं, सितम्बर 21 -- पतित पावनी मां गंगा के भागीरथ घाट पर गंगा महाआरती में पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि मां गंगा भारत की समृद्ध विरासत की प्रतीक हैं। यह न सिर्फ आस्था नहीं बल्कि मां गंगा भारत का गौरव भी है। सनातन की संस्कृति हैं मां गंगा और गाय व गायत्री सभी पूजनीय हैं। शनिवार को भागीरथ घाट कछला पर महा गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य यजमान क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा बृज क्षेत्र दुर्विजय सिंह शाक्य रहे। उन्होंने सपरिवार मां गंगा की भव्य और दिव्य आरती में भाग लिया। गंगा में दूधाभिषेक किया और पूजन किया। इस दौरान गंगा महाआरती शुरू की गई। गंगा की महाआरती में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रभारी मंत्री बदा...