संभल, फरवरी 14 -- क्षेत्र में आज भी विवाह जैसे मांगलिक कार्यों की शुरुआत आस्था और परंपरा के साथ होती है। यहां के ग्रामीण परिवार शादी-विवाह का पहला निमंत्रण गंगा को अर्पित करते हैं। बुजुर्गों की मान्यता है कि मां गंगा को सबसे पहले न्योता देने से घर-परिवार पर उनकी कृपा बनी रहती है और सभी रस्में शांति एवं शुभता के साथ संपन्न होती हैं। ग्रामीण बताते हैं कि विवाह की तिथि तय होने के बाद परिवार के सदस्य गंगा तट पर पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं। निमंत्रण पत्र, हल्दी, रोली, अक्षत और नारियल अर्पित कर मां गंगा से आशीर्वाद मांगा जाता है। इसके बाद ही घर में अन्य तैयारियां औपचारिक रूप से शुरू की जाती हैं। बुजुर्गों के अनुसार यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। उनका कहना है कि गंगा केवल नदी नहीं, बल्कि आस्था, पवित्रता और जीवनदायिनी शक्ति का प्रतीक हैं। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.