शामली, जुलाई 10 -- बुधवार को नगर के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत एक पेड़ माँ के नाम अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में वन विभाग के सहयोग से पौधे रोपे गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बृजभूषण के करकमलों से हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्याम बाबू एवं इको क्लब के संयोजक डॉ ब्रिजेश कुमार राठी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में डॉ प्रदीप कुमार, डॉ पंकज चौधरी,डॉ अमित सिंह, डॉ नयना शर्मा एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। दूसरी ओर नगर के दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कांध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.