एक संवाददाता, जनवरी 12 -- छपरा शहर के स्थानीय थाने के समस्तपुरा गांव की महिला गीता देवी को नशीला स्प्रे देकर बेहोशी में गहने उड़ाने वाली दो महिलाएं पकड़ ली गईं। पीड़िता की बेटी ने ही दोनों को चार किलोमीटर पीछा कर काफी जद्दोजहद के साथ पकड़ा और ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस के हवाले किया। पकड़ी गई महिला चोर भगवान बाजार थाने के जान टोला गांव की गोरा देवी व चंदा देवी बतायी जाती है। दोनों महिला चोर को दबोचने के दौरान किशोरी जख्मी हो गई। जानकारी के अनुसार, भेल्दी थाने के समस्तपुरा गांव के शंकर महतो की पत्नी गीता देवी अपनी पुत्री पुष्पा उर्फ पुतुल कुमारी के साथ शनिवार की शाम बाजार सामान खरीदने गई थी। मां बाजार से सामान खरीदकर एनएच 722 के किनारे खड़ी थी और बेटी दवा लाने गई थी। इसी बीच दो महिला चोर बहलाकर आगे ले गई और नशीला स्प्रे छिड़क कर उसे बेहोश कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.