हरदोई, अप्रैल 3 -- हरदोई, संवाददाता। पिता की मौत के बाद मृतक आश्रित में सचिव की नौकरी पाने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा अपनी मां को मृत दिखाकर सभी देय एवं पेंशन रुकवाने के मामले में जिलाधिकारी दोषी कर्मचारी को फटकार लगाते हुए विभागीय अधिकारियों को तीन दिन में पेंशन जारी करने के निर्देश दिए हैं। 27 मार्च को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के प्रकरण को प्रकाशित किए जाने के बाद डीएम मंगला प्रसाद ने ग्राम पंचायत सचिव अमरेश कुमार पांडे और उसकी मां सहित अन्य पक्षों को अपने कार्यालय में तलब किया। वार्ता के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह को तीन दिन में पीड़ित महिला जगदेश्वरी देवी को पारिवारिक पेंशन जारी करवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर वरिष्ठ कोषाधिकारी ने भी सेवानिवृत्ति व अन्य देयकों से संबंधित पत्रावलियों को मंगवाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.